पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 12 Nov, 2024 05:10 PM

1 arrested with drugs

थाना पोजेवाल के अधीन पड़ती चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त 30 नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): थाना पोजेवाल के अधीन पड़ती चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त 30 नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में चौकी सडोआ से गांव सूहंगडा की ओर जा रही थी कि गांव की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा पैंट की जेब से मोमी पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे जमीन पर फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।

ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियां बरामद की। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहन भट्टी निवासी राहों के तौर पर की गई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!