Edited By Updated: 25 May, 2017 12:36 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल असम के...
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरूणाचल प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बना है। इसे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के मौके से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किलो मीटर लंबा यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है।
यह असम में तिनसुकिया जिले के ढोला तथा सदिया को जोड़ता है। यह मुंबई के बांद्रा वर्ली सी ङ्क्षलक पुल से 3.55 किलो मीटर लंबा है। यह पुल देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, हम खुश हैं कि प्रधानमंत्री पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण में देरी हो रही थी, लेकिन जब प्रधानमंत्री ने रूचि दिखाई तथा मैंने जा कर देरी के कारणों का पता किया तो पाया कि इसके कार्य में विस्तार हुआ था। यह पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलो मीटर तथा अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलो मीटर दूर है।