Edited By Updated: 18 Apr, 2017 09:45 AM
मिस इंडिया 2017 के ऑडिशन में पंजाब के भाेगपुर की नवप्रीत कौर का चयन हुआ है।
जालंधरः मिस इंडिया 2017 के ऑडिशन में पंजाब के भाेगपुर की नवप्रीत कौर का चयन हुआ है। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2017 में वे अपने स्टेट को रिप्रजैंट करेंगी। नवप्रीत पिछले साल मिस इंडिया फेमिना फाइनल के टाॅप पांच में आ चुकी हैं। उनकी मां सुखचैन काैर पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पैक्टर तथा पिता गुरविंदर सिंह कॉन्स्टेबल हैं।
नवप्रीत कौर जालंधर के के.एम.वी. की छात्रा है। वह मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही है। पंजाब को रिप्रजेंट करने वाली नवप्रीत की हाइट 5 फीट 8 इंच है। वह स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को मानती हैं। कालेज के टैलेंट हंट में मिस के.एम.वी. का टाइटल जीतने वाली नवप्रीत के पिता चाहते थे कि वह सिविल सर्विसेस का एग्जाम दे या कुछ और करे। पर बेटी के मिस के.एम.वी. बनने के बाद उनको लगा कि यह उनका सपना है। इसके बाद नवप्रीत ने पुणे में 2 माह की ट्रेनिंग ली। उसने पिछले साल भी मिस इंडिया फेमिना में भगा लिया है। वह टॉप पांच में पहुंच गई थी।
नवनीत का कहना है कि वे स्वामी विवेकानंद " उठो,जागो और तब तक लक्ष्य के पीछे भागो,जब तक वो तुम्हें हासिल न हो जाए" की बात अमल करने के कारण ही इस कॉन्टेस्ट में सिलेक्ट हुई हैं। नवप्रीत स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को मानती हैं।