Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 10:24 PM
शिरोमणि अकाली दल. भाजपा गठबंधन ने बुधवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि गुरदासपुर लोकसभा....
नई दिल्ली/चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल. भाजपा गठबंधन ने बुधवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि गुरदासपुर लोकसभा सीट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तत्काल तबादला किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वे झूठे मामलों में उनके नेताओं को फंसा रहे हैं। भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर 11 अक्तूबर को उपचुनाव होना है।
अकाली दल. भाजपा ने आयोग को क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया और सत्तारूढ कांग्रेस पर सीट ‘‘कब्जाने’’ के लिए ‘‘द्वेषपूर्ण मंशा’’ होने का आरोप लगाया। इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, अकाली दल सांसद बलविंदर सिंह भुंदर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल, पूर्व भाजपा प्रमुख अश्वनी कुमार और अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा शामिल थे।