पिछले साल की तुलना में इतनी अधिक पहुंची Cotton bales

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Mar, 2021 01:08 PM

cotton bales reached so much more than last year

भारत में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 के दौरान देश के विभिन्न कपास उत्पादन राज्यों में फरवरी महीने के अंत.........

जैतो(रघुनंदन पराशर): भारत में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 के दौरान देश के विभिन्न कपास उत्पादन राज्यों में फरवरी महीने के अंत तक 294.73 लाख गांठ की आमद मंडियों में पहुंचने की सूचना है। जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान 260.01 लाख गांठ कपास मंडियों में पहुंचीं थीं। इस साल पिछले साल की तुलना में लगभग 34.72 लाख गांठ कपास अधिक आमद पहुंची हैं। 

सूत्रों के मुताबिक भारत में आई कुल आमद में पंजाब में 8.30 लाख गांठ, हरियाणा 19.40 लाख, राजस्थान 27.92 लाख, गुजरात 66.80 लाख, महाराष्ट्र 74.20 लाख, मध्य प्रदेश 17.05 लाख, आंध्र प्रदेश 10.03 लाख, तेलंगाना 45.03 लाख, कर्नाटक 20.06 लाख, तामिलनाडु 2.52 लाख, ओडिशा 2.27 लाख और अन्य राज्यों की 1.16 लाख गांठ कपास शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत में चालू खरीफ सीजन दौरान 370 लाख गांठ कपास उत्पादन होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!