महिला ने मानसिक परेशानी के चलते किया आत्महत्या का प्रयास

Edited By Vaneet,Updated: 13 Feb, 2020 07:08 PM

woman attempted suicide due to mental problem

मोगा के गांव कोकरी फूला सिंह निवासी 3 बच्चों की मां ने गांव के ही एक युवक सहित 3 लोगों द्वारा फोन पर धमकी...

मोगा(संजीव): मोगा के गांव कोकरी फूला सिंह निवासी 3 बच्चों की मां ने गांव के ही एक युवक सहित 3 लोगों द्वारा फोन पर धमकी व अश्लील हरकतें करने से परेशान होकर वीरवार दोपहर को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की जिसका पता चलने पर उसके परिजनों द्वारा उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

अस्पताल में भर्ती मनदीप कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव कोकरी फूला सिंह के भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन के तीन बच्चे हैं। गत दिनों उसकी छोटी बहन का विवाह गांव के ही एक युवक ने  अपनी रिश्तेदारी में करवाया था परंतु उक्त विचोला युवक मनप्रीत को पैसों की मांग करने के अतिरिक्त और कई प्रकार से तंग परेशान कर रहा था। 

पीड़ित महिला के भाई हरप्रीत सिंह का कथन है कि उस युवक सहित दो अन्य लोग उसकी बहन मनप्रीत को पिछले कई दिनों से फोन पर गलत शब्दावली का प्रयोग करते हुए धमकियां दे रहे थे जिस कारण मानसिक रूप से परेशान होकर बहन ने वीरवार दोपहर अपने घर में ही किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। उन्होंने उसे उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल प्रशासन ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!