ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 13 Oct, 2019 06:32 PM

suicide by jumping in front of train

मोगा के नजदीकी गांव चंद पुराना सुखदीप सिंह (38) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते डगरू रेलवे फाटकों से थोड़ी दूर अज्ञात ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी किए जाने का पता चला है।

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव चंद पुराना सुखदीप सिंह (38) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते डगरू रेलवे फाटकों से थोड़ी दूर अज्ञात ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी किए जाने का पता चला है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी थानेदार छिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे व शव को समाज सेवा सोसायटी के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि आज हमें डगरू रेलवे स्टेशन मास्टर ने जानकारी दी कि डगरू रेलवे फाटकों से थोड़ी आगे शव पड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखदीप सिंह ओडिशा में ट्रांसपोर्ट का काम करता था और एक माह पहले ही काम में मंदी होने के कारण वह गांव आ गया था और इसी बात को लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। 

गत दिवस वह घर में बिना बताए अपने मोटरसाइकिल पर घर से चला गया। हमने उसकी बहुत तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और आज हमें जानकारी मिली कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया है। थानेदार छिंदरपाल सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी किरनदीप कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!