कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Edited By Mohit,Updated: 21 May, 2019 05:59 PM

road accident

गत देर रात्रि मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार माहणा सिंह (50) निवासी बस्ती साधांवाली मोगा की मौत हो गई।

मोगा (आजाद): गत देर रात्रि मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार माहणा सिंह (50) निवासी बस्ती साधांवाली मोगा की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मृतक के बेटे विक्की की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक किसी वर्कशाप में मजदूरी का काम करता था। गत देर रात्रि जब वह कोटकपूरा बाईपास पर निगाहा रोड के सामने स्थित पैट्रोल पम्प पर कैन में तेल डलवाने के लिए अपने साइकिल पर जा रहा था तो तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर गया। घायल को एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। कार चालक भागने में सफल हो गया, लेकिन कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के हवलदार गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि कार चालक की तलाश की जा रही है और शव को आज सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!