5 पिस्टल व 7 कारतूस सहित 3 काबू

Edited By swetha,Updated: 12 Dec, 2019 09:26 AM

police arrest 3 with pistols

पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 3 आरोपियों को काबू करके उनसे 32 बोर के 5 पिस्टल तथा कारतूस बरामद किए हैं।

मोगा(आजाद): पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 3 आरोपियों को काबू करके उनसे 32 बोर के 5 पिस्टल तथा कारतूस बरामद किए हैं। एस.पी. (डी.) हरिन्द्रपाल सिंह परमार ने बताया कि थाना निहाल सिंह वाला, पुलिस चौकी दीना साहिब के अलावा स्पैशल स्टाफ बिलासपुर को जानकारी मिली कि निहाल सिंह वाला के नजदीक तिकोनी पुल ड्रेन पत्तो हीरा सिंह में 3 संदिग्ध व्यक्ति असले सहित अपनी आई-20 कार में बैठे हैं। उन्होंने असले के बल पर एक कार सवार को लूटने का प्रयत्न किया, लेकिन कार चालक वहां से भाग गया। ये लोग इलाके में लूटपाट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इस दौरान इंस्पैक्टर जसवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर उक्त हथियारबंद व्यक्ति वहां से भागने लगे तो पुलिस ने उनको दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनसे 32 बोर के 3 देसी पिस्तौल तथा 7 कारतूस बरामद हुए। जब पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें से ड्राइवर सीट के नीचे छुपाकर रखे 2 और 32 बोर के पिस्टल बरामद हुए। इसके अलावा बरामद की आई-20 कार की आर.सी. चैक की जा रही है, ताकि मालिक का पता लग सके। एस.पी.(डी.) हरिन्द्रपाल सिंह परमार ने बताया कि थाना निहाल सिंह वाला में तीनों उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनको आज अदालत में पेश किया जाएगा।

ये हैं पकड़े गए आरोपी

  •  बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा निवासी गांव तलवंडी मेहर सिंह।
  •  जसकरन सिंह निवासी कोट मुहम्मद खां (धर्मकोट)।
  • जतिन्द्र सिंह निवासी गांव ध्यानपुरा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!