पति ने ससुराल में घुस पत्नी पर हमला कर किया घायल, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Sep, 2023 05:55 PM

husband attacked his wife injured her case registered

पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट अधीन पड़ते इलाके भगत सिंह नगर मोगा में गत देर रात्रि सुखपाल सिंह उर्फ लवली द्वारा अपने ससुराली घर में घुसकर अपनी पत्नी पर हमला करके उसे बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है

मोगा (आजाद): पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट अधीन पड़ते इलाके भगत सिंह नगर मोगा में गत देर रात्रि सुखपाल सिंह उर्फ लवली द्वारा अपने ससुराली घर में घुसकर अपनी पत्नी पर हमला करके उसे बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है। इसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस द्वारा पीड़िता स्वर्णजीत कौर निवासी नजदीक गुरुद्वारा विश्वकर्मा भवन भगत सिंह नगर मोगा की शिकायत पर उसके पति सुखपाल सिंह उर्फ लवली निवासी गांव लंडेके तथा उसके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

इस मामले की जांच कर रहे फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शादी करीब 3 साल पहले सुखपाल सिंह उर्फ लवली के साथ हुई थी। पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद के चलते पीड़िता स्वर्णजीत कौर अपने मायके घर कुछ दिन पहले आ गई थी। सुखपाल संह उर्फ लवली गत 4 सितम्बर की रात को अपने दोस्तों के साथ दीवार फांदकर ससुराल घर में घुसे और अपनी पत्नी पर हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया, तो वह भाग निकले। पीड़िता ने अपने पति पर मायके परिवार से स्कूल वैन के लिए पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!