Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 04:50 PM

थाना सिटी साऊथ के अधीन आते इलाके इंदिरा कॉलोनी में दुकान खाली करवाने को लेकर हुए झगड़े में हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा सरबजीत सिंह के साथ मारपीट करके उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है।
मोगा (आजाद): थाना सिटी साऊथ के अधीन आते इलाके इंदिरा कॉलोनी में दुकान खाली करवाने को लेकर हुए झगड़े में हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा सरबजीत सिंह के साथ मारपीट करके उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाना पड़ा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार अजीत सिंह ने बताया कि उक्त झगड़ा 19 सितम्बर की देर शाम को हुआ था। इस मामले में एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद कथित आरोपियों गांधी, सोनू, मोनू, नत्थी निवासी इंदिरा कॉलोनी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here