नशा ओवरडोज से युवक की मौत, पैट्रोल पंप के बाथरूम में पड़ा मिला शव

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2022 10:52 AM

youth dies due to drug overdose

गांव सायां कलां में के एक युवक की नशा ओवरडोज से मौत हो गई।

लुधियाना(राज): गांव सायां कलां में के एक युवक की नशा ओवरडोज से मौत हो गई। उसका शव एक पैट्रोल पंप के बाथरूम में पड़ा मिला। उसके शव के पास सिरिंज भी बरामद हुई है। सूचना के बाद मौके पर थाना सदर के अंर्तगत चौकी मराडो की पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान परमिंदर सिंह (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक परमिंदर सिंह खेती बाड़ी का काम करता है और शादीशुदा है। उसके एक तीन साल की बेटी भी है। परमिंदर सिंह से निकला था। मगर घर वापस नहीं पहुंचा था। वीरवार को गांव गिल में स्थित एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला था। जब पड़ताल की गई तो वह शव परमिंदर का निकला। बाथरूम के अंदर शव के पास सिरिंज भी पड़ी हुई थी। जिससे साफ जाहिर होता है, परमिंदर की मौत नशाओवर डोज से हुई है। चौकी इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल,ख् जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!