हंबड़ां रोड पर बुटीक का शटर उखाड़कर चोरी, कैमरे में कैद हुई हरकत

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2019 10:47 AM

robbery at boutique

थाना पी.ए.यू. के इलाके हंबड़ां रोड पर बुटीक का शटर उखाड़कर दाखिल हुए 2 चोर लाखों की कीमत के सूट ले गए। पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना(ऋषि): थाना पी.ए.यू. के इलाके हंबड़ां रोड पर बुटीक का शटर उखाड़कर दाखिल हुए 2 चोर लाखों की कीमत के सूट ले गए। पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते बुटीक की मालकिन मीनाक्षी ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार शाम 6 बजे बुटीक बंद कर घर गई थी। मंगलवार को वह बुटीक पर नहीं आई और बुधवार सुबह उन्हें पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर चोरी बारे सूचना दी। जब मौके पर आकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। फुटेज देखने पर पता चला कि चोर रात 1.15 बजे आए हैं।

उन्होंने पहले बाहर की तरफ लगे कैमरे को घुमा दिया जिसके बाद अंदर दाखिल हुए और 2 बजे 30 से 40 सूट और गल्ले से 10 हजार कैश चुराकर ले गए। मालकिन के अनुसार 6 महीने पहले भी उन्हीं के बुटीक पर चोरी हुई थी। उस समय चोर एल.ई.डी. गारमैंट्स व कैमरों का डी.वी.आर. साथ ले गए थे जिसके चलते इस बार उन्होंने डी.वी.आर. छिपाकर रखा हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!