स्कूटरी चालक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 13 Dec, 2019 08:41 PM

road accident

अपने मामा के साथ कोहाड़ा चौक से कुछ घरेलु सामान लेने गए एक युवक को एक स्कूटरी चालक द्वारा ...

साहनेवाल(जगरुप)- अपने मामा के साथ कोहाड़ा चौक से कुछ घरेलु सामान लेने गए एक युवक को एक स्कूटरी चालक द्वारा कथित लापरवाही के साथ मारी गई टक्कर के बाद गंभीर रुप से घायल हुए युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में विमस कुमार सिंघा पुत्र सडगुरी लाल सिंघा निवासी जंडियाली ने बताया कि कौहाड़ा चौक में एक स्कूटरी सवार ने उसके भांजे अरविंंद कुमार प्यारे मोहन निवासी भवानीगढ़ को टक्कर मार दी जिससे स्कूटरी चालक व अरविंद गंभीर जख्मी हो गए। जब वह उनको लेकर अस्पताल जा रहा था तो रास्ते में अरविंद की मौत हो गई। थाना कूमकलां की पुलिस ने स्कूटरी चालक जतिंदर सिंह निवासी हीरां, चंडीगढ रोड के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!