बेटी को मिलने पटियाला जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Sep, 2019 09:23 AM

road accident

बेटी को मिलने के लिए पटियाला जा रही महिला को समराला चौक के पास ओवरस्पीड ट्रक ने कुचल दिया। इकट्ठे हुए राहगीरों ने ड्रावइर को दबोच लिया

लुधियाना(ऋषि): बेटी को मिलने के लिए पटियाला जा रही महिला को समराला चौक के पास ओवरस्पीड ट्रक ने कुचल दिया। इकट्ठे हुए राहगीरों ने ड्रावइर को दबोच लिया और पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 7 में केस दर्ज किया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान हरविंद्र सिंह (49) के रूप में हुई है।

एस.एच.ओ. हरजिंद्र सिंह भट्टी के अनुसार मृतका की पहचान ताजगंज की रहने वाली गुरदीप कौर (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बेटे जगदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में बेटे ने बताया कि वे 3 भाई-बहन हैं। सोमवार सुबह मां लगभग 9.30 बजे बड़ी बेटी को मिलने पटियाला जाने के लिए घर से निकली थी। समराला चौक से बस पकडऩे के लिए जब पैदल जा रही थी तो ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से चंडीगढ़ रोड की ओर जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!