16 ग्राम हैरोइन समेत 2 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 12:03 PM

police arrest 2 with heroine

डिवीजन एक की पुलिस ने महिला समेत 2 कथित आरोपियों को 16 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है।

लुधियाना(सलूजा): डिवीजन एक की पुलिस ने महिला समेत 2 कथित आरोपियों को 16 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजवंत सिंह ने बताया कि गांव जस्सियां, हैबोवाल की रहने वाली जसबीर कौर जस्सी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 4 ग्राम हैरोइन समेत काबू करके जब पूछताछ की गई तो बताया कि उसने यह हैरोइन जसवंत सिंह उर्फ सोनी निवासी चूहड़पुर रोड लुधियाना से खरीदी है। कथित आरोपी जसवंत सिंह को भी 12 ग्राम हैरोइन समेत एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन गिरफ्तार कर लिया गया। 

एस.एच.ओ. राजवंत सिंह ने बताया कि महिला जसबीर कौर जस्सी पर पहले भी नशा बेचने के मामले में स्लेम टाबरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। यह 26 जुलाई को ही जमानत पर जेल से बाहर आई और आते ही फिर से नशा बेचने का धंधा करने लगी। जब कि जसवंत सिंह खुद भी नशा करने का आदी है और नशा बेचने का धंधा भी करता है। इन दोनों कथित आरोपियों का रिमांड लेने हेतु कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!