जीरो टोलरैंस जोन पर हुआ विधायक का स्टिकर लगी गाड़ी का चालान

Edited By Vaneet,Updated: 07 Feb, 2020 02:19 PM

mla s sticker challan zero tolerance zone

वीरवार को जीरो टोलरैंस जोन बनाए गए भारत नगर चौक में विधायक का स्टिकर लगी गाड़ी का चालान किया गया....

लुधियाना(सुरिन्द्र): वीरवार को जीरो टोलरैंस जोन बनाए गए भारत नगर चौक में विधायक का स्टिकर लगी गाड़ी का चालान किया गया। विधायक का स्टिकर लगी गैर-सरकारी कार को उनका कोई सहायक चला रहा था। उसका रांग पार्किंग का नकद चालान किया गया जिसकी जुर्माना राशि 500 रुपए है। 

जिस समय विधायक का स्टिकर लगी गाड़ी का चालान किया गया उस समय डी.सी.पी. ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़ खुद मुहिम की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान रैड लाइट जम्प करने वाले कई वाहनों के चालान करने के साथ ही कई वाहनों के आगे लगी प्लेटों को उतरवा कर उनके चालान किए गए। इसके अलावा काले शीशों वाली कई कारों के चालकों को चालान थमाए गए। 

4 चौकों को बनाया गया है जीरो टोलरैंस जोन
बता दें कि पुलिस विभाग ने शहर के 4 चौकों को जीरो टोलरैंस जोन बनाया गया है जिसके तहत भारत नगर चौक, भाई बाला चौंक, फाऊंंटेन चौक व राजपुरा चौक में एक्स्ट्रा फोर्स लगाकर बिना कोई लिहाज ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले चालकों के चालान किए जा रहे है। वीरवार से शुरू हुई इस योजना के तहत सिर्फ इन चार चौकों में ही सैंकडों लोगों के चालान किए गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!