Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 01:07 PM

जेल मुलाकात के बहाने हवालातियों को प्रतिबंधित सामान देने आए व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना (स्याल): जेल मुलाकात के बहाने हवालातियों को प्रतिबंधित सामान देने आए व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। उससे 31 ग्राम जर्दा बरामद हुआ है। उक्त आरोपी जेल में बंद नवीन, गुरकीरत सिंह से मुलाकात करने आया था। तलाशी लेने पर उससे यह प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here