1 करोड़ की हैरोइन सहित स्कूटरी सवार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Sep, 2019 08:19 PM

heroin smuggler arrested

स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम.............

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक व्यक्ति को 1 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जिस सबंधी एस.टी.एफ. लुधियाना फिरोजपुर के ईंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक नशा तस्कर हैरोइन की खेप लेकर बस्ती जोधेवाल के इलाके में अपने ग्राहको को सप्लाई करने का इंतजार कर रहा है। 

जिस पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए मुहल्ला बलदेव नगर दूध की डेयरी के पास एक स्कूटरी सवार व्यक्ति को शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। जब पुलिस ने स्कूटरी की डिगी की तलाशी ली तो उस में से 195 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रूपए कीमत आकी जा रही है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करे उस की पहचान सर्बजीत सिंह बिल्ला (26) पुत्र हरदयाल सिंह वासी मुहल्ला बलदेव नगर के रूप में की गई। जिस के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी पर पहले भी लूट व लड़ाई के मामले दर्ज
ईंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि नशा तस्कर सर्बजीत सिंह पिछले एक साल से हैरोइन बेचने का काम कर रहा है। जबकि आरोपी पर पहले से ही लूट करने और लड़ाई झगड़े के 2 मामले अलग अलग थानो में दर्ज हैं। आरोपी केवल नशा बेचने का ही काम करता है। वह यह हैरोइन की खेप किसी गूनू नामक नशा तस्कर से जो लुधियाना का ही रहने वाला है। उस से खरीद कर लाया है। जिसे सस्ते रेट में खरीद कर आगे मंहगे दामों में अपने ग्राहको को बेचने जा रहा था कि पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उस के बाकी साथियों के बारे में पता लगाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!