पैसा डबल करने का झांसा देकर फौजी से 22.50 लाख की ठगी

Edited By swetha,Updated: 07 Mar, 2019 08:37 AM

fraud case

पैसा डबल करने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त फौजी से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में हैबोवाल पुलिस ने उसकी पुत्री रूपिंदर कौर की शिकायत पर न्यू दिल्ली के गुरप्रीत सिंह, मिस्टर शुक्ला, रितका व ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

लुधियाना(महेश): पैसा डबल करने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त फौजी से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में हैबोवाल पुलिस ने उसकी पुत्री रूपिंदर कौर की शिकायत पर न्यू दिल्ली के गुरप्रीत सिंह, मिस्टर शुक्ला, रितका व ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बैंक कालोनी की रूपिंदर ने बताया कि उसके पिता गुरदीप सिंह रिटायर्ड फौजी है। जिन्हें उक्त आरोपियों ने अपने झांसे में लेकर पैसा डबल करने का झांसा देकर 22.55 लाख रुपए ठग लिए और इसके बदले में 42 लाख रुपए का जाली चैक भेज दिया।  पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!