टिकट के अधिक पैसे वसूलने वाला कर्मी निलम्बित

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2018 12:27 PM

employee suspended

फिरोजपुर मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक (डी.सी.एम.) अमिताभ कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों से टिकट के बनते दाम से अधिक पैसे वसूल करने के आरोप में रेल कर्मी कमलप्रीत कौर को निलम्बित किया गया और ढाबे, वाहन पार्किंग...

लुधियाना(विपन): फिरोजपुर मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक (डी.सी.एम.) अमिताभ कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों से टिकट के बनते दाम से अधिक पैसे वसूल करने के आरोप में रेल कर्मी कमलप्रीत कौर को निलम्बित किया गया और ढाबे, वाहन पार्किंग चार्जिज 5-10 की बजाय 15 रुपए वसूलने, अवैध वैंडरों, रेहड़ी चालकों व बिना टिकट यात्रियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

डी.सी.एम. द्वारा ड्रेनेज सिस्टम की जांच की गई तो उसे साफ नहीं पाया गया, जिसके चलते 5,000 रुपए जुर्माना लगाए जाने के आदेश सी.एम.आई. को दिए गए। इस दौरान उन्होंने टिकट चैकरों के साथ बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्टेशन निदेशक, अभिनव सिंगला, सी.एम.आई. अजयपाल सिंह, सी.आई.टी. हाकम सिंह, सी.एच.आई. प्रमोद कुमार, मनोज कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!