दहेज की मांग से परेशान गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2019 10:11 AM

commit suicide

22 वर्षीय एक वाहिता ने दहेज की मांग से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि उसका पति मोटसाइकिल की मांग को लेकर उसे परेशान करता था व उसके एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध भी थे।

लुधियाना(महेश): 22 वर्षीय एक वाहिता ने दहेज की मांग से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि उसका पति मोटसाइकिल की मांग को लेकर उसे परेशान करता था व उसके एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध भी थे।

मृतका की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता की शिकायत पर टिब्बा पुलिस ने उसके पति पवन महतो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी इलाके की रहने वाली कंचन का विवाह करीब 4 साल पहले सुभाष नगर के पवन के साथ हुआ था। उसका 3 साल का एक बेटा भी है। कंचन का पिता राम दिनेश दिल्ली में ड्राइवरी करता है। दिनेश ने बताया कि उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती थी। उसका दामाद दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से तंग किया करता था।

यह बात उसकी बेटी ने कई बार उसे व अपनी मां को बताई लेकिन वे बेटी का घर बसाना चाहते थे, इसलिए वे बेटी को सहनशीलता का पाठ पढ़ाते रहे।  उसका यह भी आरोप है कि पवन के कथित तौर किसी और महिला से भी अवैध संबंध हैं। इसको लेकर भी वह उसकी बेटी को तंग करता था। बेटी के ससुर बिमल महतो ने टैलीफोन पर इसकी सूचना दी। जब वह लुधियाना पहुंचा तो उसकी बेटी का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पड़ा था।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!