Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2024 02:07 PM
फेस-7 स्थित फैक्टरी मालिक से पैसों की डिमांड करने वाले पूर्व वर्कर पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने केस दर्ज किया है
लुधियाना (राज): फेस-7 स्थित फैक्टरी मालिक से पैसों की डिमांड करने वाले पूर्व वर्कर पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस केस में मनजिंदर सिंह की शिकायत पर मिंटू साहनी को नामजद किया गया है। पुलिस शिकायत में मनजिंदर ने बताया है कि आरोपी उसके पास काम करता था जोकि काम छोड़ करचला गया था। उसने उसके हिसाब के सारे पैसे दे दिए थे मगर आरोपी उसे बार-बार फिर से पैसों की डिमांड कर रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here