अवैध शराब से भरे कैंटर समेत तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 16 Sep, 2019 08:45 PM

alcohol smuggler arrested

पंजाब में अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने नया फंडा अपना लिया है।

खन्ना (गर्ग): पंजाब में अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने नया फंडा अपना लिया है। वे व्हीकलों पर आन आर्मी ड्यूटी के स्टिकरों का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे ही गिरोह के एक तस्कर को खन्ना पुलिस ने अवैध शराब से भरे कैंटर समेत काबू किया। आरोपी की पहचान पुरुषोत्म सिंह निवासी बलाचौर के तौर पर हुई।

कैंटर पर आन आर्मी ड्यूटी का स्टिकर लगा था इसमें से ढाई सौ पेटियां शराब (अंग्रेजी व देसी) बरामद हुई। एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को मुखबिर ने सूचना दी थी कि उक्त आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर समराला व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं। बरधालां पुलिस चौकी प्रभारी बलवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर कैंटर को रोका। कैंटर पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टिकर लगा था और कैंटर को तिरपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो ढाई सौ पेटियां शराब बरामद हुई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!