Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2019 01:49 PM
घर में चिट्टे का नशा करते 2 लड़कियों व 2 लड़कों को थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने काबू किया है।
लुधियाना (तरुण): घर में चिट्टे का नशा करते 2 लड़कियों व 2 लड़कों को थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने काबू किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान निक्कू मसीह निवासी अम्बेदकर नगर, अमनदीप कौर निवासी रड़ी मोहल्ला, साजन कुमार निवासी राम नगर व जतिन्द्र न्यू शिवाजी नगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हजूर लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अम्बेदकर नगर स्थित एक घर में नशे का सेवन किया जाता है जिसके बाद पुलिस ने रेड की ओर मौके से 2 लड़कियों सहित 4 लोगों को काबू किया है जिनसे कुल 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि नशे के सेवन के अलावा आरोपी नशा बेचते हैं।