Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 10:35 AM
सलेम टाबरी थाने में भिड़े 2 पक्षों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष आपस में हाथापाई कर रहे हैं और पुलिस मुलाजिम उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किसने बनाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया...
लुधियाना(महेश): सलेम टाबरी थाने में भिड़े 2 पक्षों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष आपस में हाथापाई कर रहे हैं और पुलिस मुलाजिम उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किसने बनाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पता चला है कि पैसों के लेन-देन को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने करने के लिए थाने में बुलाया था। इसी दौरान कहासुनी में उनकी झड़प हो गई, लेकिन पुलिस ने तत्काल हरकत में आते दोनों पक्षों को मामला दर्ज करने की चेतावनी देकर शांत किया। एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह बराड़ की गैरमौजूदगी में इंस्पैक्टर मनजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में मामूली सी तकरार हुई थी। उन्हें चेतावनी दे दी गई है। अगर वह शांति भंग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अवश्य होगी।