पठानकोट-अमृतसर जाने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, अब चलेंगी मार्च में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 12:28 PM

train late

पंजाब सहित समूचे उत्तर भारत में बढ़ रहे घने कोहरे के चलते रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर रेल डिवीजन को पैसेंजर ट्रेनें (डी.एम.यू.) रद्द करने का आदेश जारी किया है।  पठानकोट से अमृतसर जाने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों को 1 मार्च 2018 तक रद्द करने का आदेश जारी कर...

पठानकोट (आदित्य): पंजाब सहित समूचे उत्तर भारत में बढ़ रहे घने कोहरे के चलते रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर रेल डिवीजन को पैसेंजर ट्रेनें (डी.एम.यू.) रद्द करने का आदेश जारी किया है। 
पठानकोट से अमृतसर जाने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों को 1 मार्च 2018 तक रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 

इस बात की पुष्टि पठानकोट रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सी.आर. मीना की ओर से की गई। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार पठानकोट से अमृतसर के लिए सुबह रोजाना 4.15 मिनट पर जाने वाली 74672 पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी 2018 तक रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार अमृतसर से पठानकोट आने वाली 74675 भी कल से नहीं चलेगी, जो 1 मार्च 2018 तक रद्द रहेगी।

सिटी रेलवे स्टेशन पर पसरेगा सन्नाटा 
गौरतलब है कि पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से सभी प्रमुख ट्रेनों को पहले ही पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जा चुका है, जिसके  चलते पठानकोट रेलवे स्टेशन की रौनक लगभग समाप्त हो चुकी है। अब पैसेंजर ट्रेनों को मार्च माह तक रद्द करने से स्टेशन पर सन्नाटा छा जाएगा।

 यात्रियों में रोष 
दोनों पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर रोजाना अमृतसर की ओर जाने वाले यात्रियों अनुज, प्रयाग, अंशुमन, धीरज व अन्यों में रोष है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को किसी अन्य विकल्प बारे सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर घने कोहरे में लम्बी दूरी की ट्रेनों को चलाया जा सकता है तो पैंसेंजर ट्रेनों को क्यों रद्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के रद्द होने से उन्हें अब 4 गुना अधिक किराया खर्च करके बस में जाना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!