Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 02:03 PM
भारत में लोकतंत्र की कीमतों को बरकरार रखने में कांग्रेस पार्टी ने हर संभव कोशिश की है तथा कांग्रेस का प्रत्येक नेता लोकतंत्र को कामयाब बनाने के लिए पीछे नहीं हटेगा। यह बात हलका विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने अकाली दल के नेताओं द्वारा कांग्रेस पर...
बाघापुराना (चुटानी): भारत में लोकतंत्र की कीमतों को बरकरार रखने में कांग्रेस पार्टी ने हर संभव कोशिश की है तथा कांग्रेस का प्रत्येक नेता लोकतंत्र को कामयाब बनाने के लिए पीछे नहीं हटेगा। यह बात हलका विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने अकाली दल के नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लोकतंत्र के हनन के आरोप लगाने के मामले में कही।
उन्होंने कहा कि 10 सालों के अकालियों के कुशासन से दुखी लोग अब इस घातक गठजोड़ को देखने से भी गुरेज कर रहे हैं तथा यही कारण है कि रिवायत निचले स्तर के चुनाव में हुई नमोशी को ढकने के लिए कांग्रेस पर धक्केशाही के झूठे आरोप लगा रहे हैं।