Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 08:43 AM
गांव पलाही के पास एक्टिवा सवार दंपति को तेज गति में आ रही बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटे दर्दनाक हादसे में एक्टिवा चला रहे पति जिसकी पहचान विश्वनाथ सिंह (62) वासी गांव चक्क हकीम फगवाड़ा के रूप में हुई है, की मौत हो गई जबकि उसकी धर्मपत्नी सुंदर...
फगवाड़ा(जलोटा): गांव पलाही के पास एक्टिवा सवार दंपति को तेज गति में आ रही बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटे दर्दनाक हादसे में एक्टिवा चला रहे पति जिसकी पहचान विश्वनाथ सिंह (62) वासी गांव चक्क हकीम फगवाड़ा के रूप में हुई है, की मौत हो गई जबकि उसकी धर्मपत्नी सुंदर देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह विश्वनाथ अपनी पत्नी सुंदर देवी के साथ एक्टिवा पर गांव पलाही में अपने दोहते की लोहड़ी देने जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही दोनों गांव पलाही के पास पहुंचे तो एक्टिवा को तेज गति में जालंधर से चंडीगढ़ की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस (नं. 12 एम 9935) ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद विश्वनाथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सुंदर देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने मृतक विश्वनाथ सिंह का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है।