Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 09:45 AM
मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में सलेम टाबरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भाई मन्ना सिंह नगर के रिक्की के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज...
लुधियाना (महेश): मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में सलेम टाबरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भाई मन्ना सिंह नगर के रिक्की के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
ए.एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिली थी कि रिक्की गांजे बेचने का गोरखधंधा करता है जोकि मन्ना सिंह नगर पानी वाली टैंकी के पास खड़ा होकर गांजे बेचने की फिराक है। इस पर तत्काल छापामारी करके आरोपी को काबू कर लिया गया जिसके पास से उक्त गांजा बरामद हुआ।