Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 08:02 AM
जेल मानसा में कत्ल केस में उम्रकैद की सजा काट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल बरामद किया गया है।
मानसा (मित्तल): जेल मानसा में कत्ल केस में उम्रकैद की सजा काट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल बरामद किया गया है।
जानकारी अनुसार जिला जेल मानसा से मिली गुप्त सूचना के आधार पर जेल के स्टाफ ने कत्ल के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मूंगी राम निवासी नंगल कलां से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल व 2 सिम बरामद किए। इस संबंधी थाना सदर मानसा की पुलिस ने उक्त कैदी खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।