Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 01:41 PM
विदेश भेजने के नाम पर लुधियाना के एक व्यक्ति द्वारा 5 लाख की ठगी मारने पर थाना शैहणा में धारा 420 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज किया गया है।
बरनाला(ब्यूरो): विदेश भेजने के नाम पर लुधियाना के एक व्यक्ति द्वारा 5 लाख की ठगी मारने पर थाना शैहणा में धारा 420 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज किया गया है।
थाना शैहणा के अनुसार ताज कौर पत्नी जसवंत सिंह वासी सुखपुरा मौड़ ने थाना शैहणा में दी दख्र्वास्त में बताया कि गौरव कुमार पुत्र अश्विनी सूद सराभा नगर लुधियाना ने उससे करीब 2 वर्ष पहले विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए व पासपोर्ट लिया था। उसने पहले मलेशिया व उसके बाद कनाडा भेजना था। सौदा 20 लाख में तय हुआ था। उसने न तो विदेश भेजा व न ही राशि व पासपोर्ट वापस किया। इसकी जांच ए.एस.आई. तरसेम सिंह कर रहे हैं।