4 करोड़ की हैरोइन के साथ पूर्व सरपंच व साथी काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 08:18 AM

former sarpanch and partner arrested with 4 crore heroin

एस.टी.एफ. टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गत रात्रि 4 करोड़ रुपए की हैरोइन की खेप सहित एक पूर्व सरपंच व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज ए.आई.जी. स्नेहदीप सिंह...

लुधियाना (अनिल): एस.टी.एफ. टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गत रात्रि 4 करोड़ रुपए की हैरोइन की खेप सहित एक पूर्व सरपंच व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज ए.आई.जी. स्नेहदीप सिंह के दिशा-निर्देशानुसार टीम गश्त पर थी।

इसी दौरान जब टीम ने थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव रजापुर की फिरनी पर मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली तो जसवीर सिंह जस्सी निवासी धरमे की धन्ना मेहतपुर जालंधर से 500 ग्राम हैरोइन व दूसरे व्यक्ति फौजा सिंह फौजी निवासी भोड़े विलगा जालंधर से 320 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उक्त हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 4 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके थाना लाडोवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

दोनों आरोपियों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज 
एस.टी.एफ. इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हैरोइन सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें फौजा सिंह पर पहले ही 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक बार वह 61 बोरियां चूरा-पोस्त सहित पकड़ा गया था। वहीं जसवीर सिंह पर 3 मामले दर्ज हैं। दोनों ने जमानत पर बाहर आकर फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी नशा करने के आदी भी हैं।

2003 में सरपंच था फौजा सिंह फौजी 
हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से फौजा सिंह फौजी जालंधर के बिलगा थाने के गांव भोड़े में 2003 में सरपंच था। बाद में नशा तस्करों में शामिल होकर नशा तस्कर बन गया। फौजा सिंह के लिंक कई बड़े नशा तस्करों के साथ हैं, जिनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!