Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 10:14 AM
गांव बर्स्ट में किसान की जमीन की कुर्की करने गई प्रशासनिक टीम के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। किसान संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा।
पटियाला/रखड़ा(बलजिन्द्र/राणा) : गांव बर्स्ट में किसान की जमीन की कुर्की करने गई प्रशासनिक टीम के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। किसान संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान जंग सिंह भटेड़ी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया गया, जहां प्रशासन का समूचे संगठन ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जंग सिंह भटेड़ी, अवतार सिंह कौरजीवाल, निर्मल सिंह फतेहपुर, हरचंद सिंह ढक्कढ़बा के अलावा जगमोहन सिंह जिला महासचिव ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के खिलाफ ऐसी धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्जे की मार बर्दाश्त कर रहे हैं और दूसरा प्रशासन की तरफ से जानबूझ कर ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम देना ङ्क्षनदनीय बात है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी धक्केशाही प्रति प्रशासन ने नकेल न कसी तो भारतीय किसान यूनियन डकौंदा संघर्ष को तेज करेगी।