Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 08:39 AM
शहर के मजीठिया एन्क्लेव इलाके को लेकर 2 किन्नर ग्रुप आपस में भिड़ गए और खुल कर दोनों के बीच ईंट-पत्थर चले। काफी देर चले संघर्ष के बाद आखिर जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों ग्रुपों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने इलाकों में दखलअंदाजी करने और नकली...
पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के मजीठिया एन्क्लेव इलाके को लेकर 2 किन्नर ग्रुप आपस में भिड़ गए और खुल कर दोनों के बीच ईंट-पत्थर चले। काफी देर चले संघर्ष के बाद आखिर जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों ग्रुपों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने इलाकों में दखलअंदाजी करने और नकली किन्नरों के सहारे बधाई मांगने के आरोप लगाए। इस संघर्ष में एक किन्नर घायल हो गया, जिसका मैडीकल करवाने के लिए पुलिस उसे सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल ले गई।
जानकारी के अनुसार एक तरफ काजल महंत का ग्रुप था और दूसरी तरफ सिमरन महंत का ग्रुप था। दोनों ने एक-दूसरे पर अपने इलाके में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया। जब दोनों ग्रुप अपनी शिकायतें थाना सिविल लाइन को दे रहे थे तो सिमरन ग्रुप की तरफ से नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
दूसरी तरफ थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. डी.एस.पी. सिमरनजीत सिंह लंग ने कहा कि दोनों ग्रुपों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घायल किन्नर का मैडीकल करवा कर जांच के बाद जो सामने आएगा, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।