Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 12:15 PM
हिन्दू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने कहा है कि पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार हिंदुओं के भरोसे पर खरी उतरी है। आज यहां उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हिंदुओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था तथा हिंदू समुदाय यह...
जालंधर (स.ह.): हिन्दू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने कहा है कि पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार हिंदुओं के भरोसे पर खरी उतरी है। आज यहां उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हिंदुओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था तथा हिंदू समुदाय यह अपेक्षा रखता था कि कांग्रेस सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी परन्तु पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान हिन्दू नेताओं की विदेशी शक्तियों के इशारे पर हत्याएं की गईं जिससे हिन्दू समुदाय सहम गया था।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों जिस तरह से हिन्दू नेताओं के हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वह सराहनीय कदम है। पंजाब पुलिस को अब इन अभियुक्तों के साथ निम्र स्तर पर संबंध रखने वाले लोगों की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निम्र स्तर तक गहराई से जांच करने से कई और खुलासे हो सकते हैं।
मनोज नन्हा ने कहा कि अब हिन्दू समुदाय का भरोसा कांग्रेस पर फिर से बना है तथा कैप्टन सरकार अगर इसी तरह से सख्ती से गैंगस्टर्स व आपराधिक लोगों के खिलाफ पेश आती है तो इससे राज्य में अमन-शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिन्द क्रांति दल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का सम्मान भी करेगा क्योंकि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करके बड़ा कार्य किया है।