PO स्टाफ ने किए 3 भगौड़े काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 03:15 PM

3 fugitive arrested by the po staff

पी.ओ. स्टाफ की ओर से 3 भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी. डी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ के प्रमुख गुरपिन्द्रपाल सिंह बिट्टू की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए चरणजीत सिंह...

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : पी.ओ. स्टाफ की ओर से 3 भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी. डी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ के प्रमुख गुरपिन्द्रपाल सिंह बिट्टू की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी पुत्र मोहन सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर मोगा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। चरणजीत सिंह के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 27 मई 2009 को 50 पेटी शराब का मामला एक्साइज एक्ट के अधीन दर्ज किया था।

माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब ने चरणजीत सिंह को 13 जनवरी 2012 को भगौड़ा करार दिया था जिस पर कार्रवाई करते हुए चरणजीत सिंह को आज पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसी तरह जसपाल सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी गांव इकोलाहा जिला लुधियाना के खिलाफ थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस ने 3 दिसम्बर 2014 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था तथा कार्रवाई करते हुए पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने जसपाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसको 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसी तरह एक और केस में दिनेश कुमार निवासी राजीवाड़ा अंबाला हरियाणा के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने 7 जनवरी 2014 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था तथा माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब ने दिनेश कुमार को 21 अप्रैल 2016 को भगौड़ा करार दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने दिनेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!