Edited By Urmila,Updated: 22 Nov, 2023 06:04 PM
दोनों कथित आरोपियों को केस में गिरफ्तार किया गया। दोनों का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना की एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के दिशा-निर्देशों पर नशों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत सदर थाना पुलिस ने 2 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो अफीम बरामद की। दोनों कथित आरोपियों की पहचान सलीम खान पुत्र चानण सिंह निवासी सहोली थाना भादसों और इंद्रजीत सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी दाऊदपुर के तौर पर हुई।
दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सदर थाना एस.एच.ओ. दविंदरपाल सिंह ने बताया कि अमलोह रोड पर गलवड्डी के पास नाकाबंदी की हुई थी तो इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी-11बीएन-0186 को शक के आधार पर रोका गया। ट्रक के कैबिन में से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उक्त दोनों कथित आरोपियों को केस में गिरफ्तार किया गया। दोनों का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here