Fraud : रिटायर्ड एस.एच.ओ. से ठगी, सगे भाइयों खिलाफ केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Feb, 2024 09:26 PM

fraud retired s h o cheated case registered against real brothers

शहर के समराला चौंक में स्थित स्वीट्स शॉप के संचालकों खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया है।

खन्ना : शहर के समराला चौंक में स्थित स्वीट्स शॉप के संचालकों खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया है। दोनों भाईयों राजीव कुमार और सुमित कुमार निवासी खन्ना के खिलाफ सिटी थाना में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया। यह केस खन्ना की सनी इनक्लेव के रहने वाले रजनीश सूद ने दर्ज कराया। रजनीश पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर रिटायर्ड हैं और काफी समय खन्ना में एसएचओ भी रहे हैं। रजनीश सूद ने अपने बयानों में लिखवाया कि उन्हें राजीव और सुमित ने खन्ना स्वीट्स में पार्टनर बनाने की बात कही थी। 13 अक्टूबर 2021 को राजीव कुमार के खाते में उन्होंने 4 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद न तो उनकी रकम वापस की गई और न ही स्वीट्स शॉप में पार्टनर बनाया गया। बता दें कि खन्ना स्वीट्स इलाके की सबसे पुरानी और नामवर शॉप है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी भी इस स्वीट्स शॉप पर रुके थे। मिठाई की यह दुकान कई दशकों से चलाई जा रही है। तीसरी या चौथी पीढ़ी इस बिजनेस को संभाल रही है। उधर एसएचओ मनप्रीत सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!