मानसिक परेशानी के चलते नौजवान ने की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2020 11:33 AM

commit suicide

मानसिक परेशानी के चलते एक 19 वर्षीय नौजवान ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

खन्ना: मानसिक परेशानी के चलते एक 19 वर्षीय नौजवान ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शिकायतकत्र्ता बूटन राम पुत्र गोबिंद राम निवासी बिहार हाल निवासी गांव रौहाण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 174 के अधीन पोस्टमार्टम के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है। 

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा सुनील कुमार लगभग 10 दिन पहले अपने गांव (बिहार) से अपने अन्य साथियों के साथ गन्ने की कटाई के संबंध में आया था। वह डाक्टर गुनिंदर सिंह की मोटर पर काम करने के उपरांत रोजाना की तरह खाना खाकर सो गया था। इसी बीच उसने देर रात कमरे के बाहर एक बड़े पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक अन्य मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 2 दिनों से मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहा था। बार-बार पूछने पर भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया और घटना को अंजाम दे दिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!