शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने लोहे की राड़ से पेंटर का सिर फोड़ा

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2019 12:22 PM

beaten painter

स्थानीय गुरु नानक नगर समराला रोड खन्ना के निवासी इमरान (28) पुत्र इस्माइल को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया।

खन्ना: स्थानीय गुरु नानक नगर समराला रोड खन्ना के निवासी इमरान (28) पुत्र इस्माइल को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। जिसे खून से लथपथ हुई व्यवस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, इसके उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

पुलिस ने बयान कलमबद्ध कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन इमरान ने बताया कि वह पेशे से पेंटर का काम करता है। रोजाना की तरह गत रात्रि जब वह काम खत्म करने के उपरांत किराए के कमरे में मौजूद था, तभी एक व्यक्ति जोकि शराब के नशे में धुत्त था, उसके घर के बाहर खड़े होकर गालियां निकालने लगा। विरोध जताने पर वह आग बबूला हो उठा और उसने लोहे की राड़ से एक के बाद एक उसके सिर पर कई हमले करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

जब वह बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा उस दौरान भी हमलावर ने उसे बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर वह फिर देख लेने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!