Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2023 05:56 PM
शहर के समराला रोड पर मॉडल टाऊन में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया
खन्ना : शहर के समराला रोड पर मॉडल टाऊन में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। वजह सिर्फ यह रही कि यह व्यक्ति अपनी कार के ऊपर पटाखे चलाने से रोक रहा था। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन परमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी कार घर के बाहर खड़ी की जाती है। उसकी कार के ऊपर पास के कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। उसने उन्हें रोका और कहा कि कार का नुकसान हो जाएगा और आग लग सकती है।
इस पर भड़के इन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, महिलाओं ने भी उस पर हमला किया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ने कहा कि सिविल अस्पताल से एम.एल.आर. मिल गई है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here