कैप्टन को पंजाब के लोगों के दुख-दर्द की कोई चिंता नहीं : अकाली नेता

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 10:54 AM

akali leader speak against captain

शिरोमणि अकाली दल खन्ना को-आर्डीनेटर जत्थेदार देवेंद्र सिंह हरियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार जो नशों के खात्मे संबंधी झूठे वादे करके सत्ता में आई है

खन्ना (कमल): शिरोमणि अकाली दल खन्ना को-आर्डीनेटर जत्थेदार देवेंद्र सिंह हरियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार जो नशों के खात्मे संबंधी झूठे वादे करके सत्ता में आई है,  द्वारा अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल दौरान कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चुनाव से पहले 4 हफ्तों में नशा खत्म करने की गुटका साहेब हाथ में पकड़कर कसम खाई थी, परंतु राज्य में नशे उसी तरह बरकरार हैं। पंजाब में सरेआम बिक रहे नशों के कारण आए दिन बड़ी संख्या में नौजवानों की मौत हो रही है, जिस कारण परिवारों के परिवार खत्म हो रहे हैं। अकाली नेता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पंजाब के लोगों के दुख-दर्द की कोई ङ्क्षचता नहीं है, वह तो आप पहाड़ों में घूम रहे हैं और पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात बहुत बुरे हैं और सरकार के मंत्रियों की आपसी लड़ाई के कारण पंजाब में कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है और सभी काम बंद हैं।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!