चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी काबू

Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 09:17 AM

2 arrested

ललहेड़ी चौक पर रेलवे लाइनों के पास 2 कथित आरोपियों को जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों कथित आरोपी चलती ट्रेनों में बैठे यात्रियों

खन्ना(स.ह.): ललहेड़ी चौक पर रेलवे लाइनों के पास 2 कथित आरोपियों को जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों कथित आरोपी चलती ट्रेनों में बैठे यात्रियों से मोबाइल छीन लेते थे। दोनों कथित आरोपियों की पहचान रवि कुमार और सोनी निवासी दलीप नगर खन्ना के तौर पर हुई है। 

आर.पी.एफ. इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की टीम चैकिंग कर रही थी तो सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए ललहेड़ी रोड पुल के पास आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। चारों मोबाइलों की कीमत करीब 52,000 रुपए है। आरोपी रवि के खिलाफ आर.पी.एफ. खन्ना में 2 और सोनी के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दोनों अपने केसों में जेल भी जा चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!