विवाह का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

Edited By swetha,Updated: 26 Feb, 2020 11:26 AM

rape case

युवती को विवाह का झांसा देकर उसे कई महीने तक दुष्कर्म का शिकार बनाने के  मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कपूरथला(भूषण): युवती को विवाह का झांसा देकर उसे कई महीने तक दुष्कर्म का शिकार बनाने के  मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार एक महिला ने एस.एस.पी. कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको वरुण बजाज पुत्र नीरज कुमार निवासी जलालाबाद जिला फिरोजपुर ने विवाह का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया । आरोपी उससे कई महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। वह जब भी उसे विवाह के लिए कहती तो वह टाल मटोल कर जाता। इस दौरान उसने आरोपी पर विवाह करने का दबाव बनाया तो उसने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया, जिस पर उसने न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। एस.एस.पी. ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. कमांड सैंटर को जांंच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी वरुण बजाज के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिनके आधार पर वरुण बजाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!