फगवाड़ा का खूनी चौक लील गया एक और मासूम बच्ची की जान

Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2019 11:59 AM

girl child died in accident

फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर स्थित एक चौक जिसे स्थानीय लोग खूनी चौक के नाम से पुकारते हैं, एक और मासूम बच्ची की जिंदगी लील गया।

फगवाड़ा (जलोटा/हरजोत): फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर स्थित एक चौक जिसे स्थानीय लोग खूनी चौक के नाम से पुकारते हैं, एक और मासूम बच्ची की जिंदगी लील गया। जानकारी अनुसार उक्त चौक पर दिन-दिहाड़े घटे दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची तब मौत के आगोश में चली गई जब तेज गति से आ रही सरकारी बस उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। मृतक बच्ची की पहचान शिवानी पुत्री कश्मीर कौर के रूप में हुई है। हादसे में मृतक बच्ची की मां कश्मीर कौर एवं उसका भाई सुमित भी घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार गांव अहमद गढ़शंकर की रहने वाली कश्मीर कौर अपने बच्चों शिवानी व सुमित के साथ स्कूटी पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर आ रही थी कि बीच रास्ते होशियारपुर रोड पर पलाही गेट चौक के पास पीछे से तेज गति से आ रही पंजाब रोडवेज की चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में शिवानी की मौके पर ही बस के टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई और उसकी मां कश्मीर कौर व भाई सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। इस दौरान लोगों की भीड़ ने बस को घेर लिया और हादसा का कारण बने बस चालक  को पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मृतका शिवानी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!