फिट हैं तो हिट हैं भाग-दौड़ भरी जिंदगी में  योग व जिम जरूरी : डी.सी.पी. गुरमीत सिंह

Edited By swetha,Updated: 28 Nov, 2019 09:34 AM

yoga and gym are necessary in the running life

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट व स्वस्थ रखने के लिए योग व जिम जरूरी है।

जालंधर(सुधीर): भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट व स्वस्थ रखने के लिए योग व जिम जरूरी है। यह कहना है डी.सी.पी. गुरमीत सिंह का। कमिश्नरेट पुलिस के डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए कामकाज के साथ-साथ हरेक व्यक्ति को अपनी सेहत के लिए रोजाना 1 घंटे का टाइम जरूर निकालना चाहिए। एक्सरसाइज के चलते वह बिल्कुल फिट हैं, तभी वह हिट हैं।

PunjabKesari

कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों की जिंदगी सारा दिन दौड़-धूप में निकलती है और कभी वी.आई.पी. के आगमन के चलते तो कभी शहर में सुरक्षा प्रबंधों के चलते तो कभी दफ्तरी कामकाज में समय बिताने के बावजूद वह प्रात: उठ कर योगा व जिम के लिए टाइम निकालते हैं। योगा व जिम करने से सारा दिन शरीर फिट रहता है जिससे हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की मजबूती, दिल की धड़कनों में सुधार जैसे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। 

PunjabKesari

वहीं, दूसरी तरफ हॉकी खिलाड़ी व डी.सी.पी. (अमृतसर) गगनअजीत सिंह ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को स्वस्थ रखने के लिए हरेक व्यक्ति को योग व एक्सरसाइज करनी चाहिए। वहीं, थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय दौरान काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया में रह कर आए हैं, जहां लोग बिजी लाइफ में अपनी सेहत को फिट रखने के लिए रोजाना टाइम निकालते हैं और खानपान के साथ-साथ पैदल चलना व साइकलिंग करना पसंद करते हैं ताकि बॉडी फिट रहे।

PunjabKesari

इसी के साथ ही कांग्रेसी नेता मेजर सिंह ने भी बताया कि हर व्यक्ति आज अपने कारोबार में व्यस्त है, जिस कारण कोई भी व्यक्ति अपने खानपान व सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता। इस कारण उनको बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। हरेक व्यक्ति को शरीर को फिट रखने के लिए योग व जिम में पसीना बहाना चाहिए।  वहीं, दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी फिट रहने के लिए रोजाना योग व व्यायाम करने के लिए अपने बिजी शैड्यूल में से टाइम निकालते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!