कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गम्भीर घायल

Edited By swetha,Updated: 18 Jun, 2019 09:26 AM

woman died in accident

परागपुर जी.टी. रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हाल वासी लुधियाना व मूल रूप से गोरखपुर यू.पी. के रहने वाले बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए।  बाइक के पीछे बैठी महिला नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति रणजीत को...

जालंधर(महेश): परागपुर जी.टी. रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हाल वासी लुधियाना व मूल रूप से गोरखपुर यू.पी. के रहने वाले बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
बाइक के पीछे बैठी महिला नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति रणजीत को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अमृतपाल सिंह निवासी बाठ मजारा नवांशहर को कार समेत काबू कर लिया है। उसके खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज किया गया है। देर शाम तक उससे और पूछताछ की जा रही थी। मृतका नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!