संघ नेता गगनेजा की हालत खतरे से बाहर

Edited By Updated: 15 Aug, 2016 11:52 AM

union leader ggneja out of danger

लुधियाना के डी.एम.सी. में भर्ती आर.एस.एस. के प्रांत सह संघ चालक जगदीश गगनेजा की हालत में सुधार है। गोलियां अभी उनके शरीर में ही हैं।

 जालंधरः लुधियाना के डी.एम.सी. में भर्ती आर.एस.एस. के प्रांत सह संघ चालक जगदीश गगनेजा की हालत में सुधार है। गोलियां अभी उनके शरीर में ही हैं। अभी इंफैक्शन से बचाव है। खून के दौरे की दिक्कत भी कम हुई है। पूर्व ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को एक हफ्ते पहले जालंधर में बाइक सवार दो लोगों ने पांच गोलियां मारी थीं। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने आर.एस.एस. के प्रांत सह संघ संचालक जगदीश गगनेजा पर गोलियां बरसा दीं थी। वारदात के बाद से विशेष रूप से गठित एस.आई.टी. के अधिकारी तथा कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार जांच कर रही हैं। कोई फोन काल के डम्प उठा रहा है तो कोई दीप नगर से लेकर घटनास्थल तक के सभी रास्तों में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवा रहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत नहीं लगा है। इस मामले में अलग-अलग एंगल्स से कई टीमें काम कर रही हैं। पुलिस पर बढ़ते प्रैशर के कारण आज कमिश्नरेट पुलिस ने स्काईलार्क होटल रोड पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से मिली फुटेज में आए हमलावरों की तस्वीरें जारी कर दी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!