बेकाबू सांड ने मचाया उत्पात, लोगों को किया जख्मी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2019 09:46 AM

uncontrollable bull injured people

ब्लाक भोगपुर के गांव मुमंदपुर में एक बेकाबू सांड ने गांव के कई घरों में सामान और दरवाजों की तोड़-फोड़ की तथा कुछ लोगों को जख्मी कर दिया।

भोगपुर(सूरी): ब्लाक भोगपुर के गांव मुमंदपुर में एक बेकाबू सांड ने गांव के कई घरों में सामान और दरवाजों की तोड़-फोड़ की तथा कुछ लोगों को जख्मी कर दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दलवीर सिंह भेला ने बताया कि बीती रात एक बेकाबू सांड ने काफी उत्पात मचाया। सांड ने कई घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए और सड़क पर गुजर रहे कुछ लोगों को जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने इस संबंधी जब सरपंच को सूचना दी तो उन्होंने कुछ नौजवानों को साथ लेकर कड़ी मशक्कत के बाद सांड पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस सांड को जंगलात विभाग के हवाले करने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!